Thursday, 12 October 2017

पद्मावती ट्रेलर: शांत होने के बजाय भड़के राजपूत।

तो कैसे है आप लोग। आशा करता हूँ अच्छे ही होंगे। तो दोस्तो आप सभी जानते है आज कल पद्मावती फ़िल्म का मुद्दा खूब गरमाया हुआ है। भंसाली जैसे लोग अपनी फिल्म प्रोमोट करने के लिए इतिहास से छेड़छाड़ करने से भी नही चूक रहे। और यही वजह है इस बार राजपूत समाज के लोग चुप बैठने के मूड में नही दिख रहे। राजपूतो ने भंसाली को पीट कर ये बता दिया की अब बस बहुत हुआ अब इतिहास से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नही की जाएगी।
असल मे जैसा कि पोस्ट के शीर्षक के माध्यम से भी पता चल रहा है कि बात ट्रेलर की है। भंसाली ने ट्रेलर को इस भांति बनवाया है ताकि राजपूतो को लगे की उनके इतिहास के साथ किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नही हुई। बल्कि वो गर्व महसूस करे। क्योकि ट्रेलर में जो दो डायलॉग लिए गए है वो भी राजपूतो की वीरता को दिखाते है। इससे भंसाली को शायद ये वहम रहा होगा कि इसे देखने के बाद राजपूत युवा शांत हो जाएंगे और फ़िल्म रिलीज़ होने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी। 
लेकिन हुआ बिल्कुल इसके विपरीत। राजपूत समाज के नेताओ और युवाओ ने समाज से अपील की है कि विरोध और तेज किया जाए। और ये भी साफ सन्देश दिया है कि ये भंसाली की नई सोची समझी चाल है। 
अब देखना यही है आगे क्या होता है। राजपूत युवाओ ने विरोध आंदोलन और तेज कर दिया है तथा वे फ़िल्म में इतिहास से छेड़छाड़ होने पर जिन भी सिनेमाघरों में फ़िल्म चलेगी उन्हें जलाने तक कि चेतावनी भी दे रहे है।
इस बार राजपूत सहने के मूड में नही है। और अगर सरकार का रुख नही बदला तो भाजपा का पारंपरिक वोटबैंक राजपूत समाज उससे दूर हो जायेगा। जो 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी समस्या होगा। 
इसलिए सरकार को भी इतिहास के साथ कोई छेड़छाड़ न हो ये सुनिश्चित करना चाहिए। ताकि लोगो का विश्वास सरकार में बना रहें।
तो दोस्तो आज के लिए बस इतना ही। शेयर करे। 
जय हिंद
वन्दे मातरम्।

1 comment:

  1. Ekdm sahi baat. Jo galt krega use uska anjaam bhi bhugtana hoga.

    ReplyDelete

अगर आप राजपूत है तो आपको ये 5 बाते पता होनी चाहिये।

जय श्री राम भाइयो। 🙏🙏 जैसा कि आप सभी जानते है राजपूत जाति को भारत में वीरो की जाति भी कहा जाता है। बहुत से राजपूत वीरो ने इस मिट्टी की र...